फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता आजम खां से जुड़े यतीमखाना प्रकरण में कोर्ट पहुंचे गवाह, अधिवक्ता बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सपा नेता आजम खां से जुड़े यतीमखाना प्रकरण के एक मामले में मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान गवाह कोर्ट पहुंचे, लेकिन आजम खां के अधिवक्ता की तबीयत खराब होने के कारण कोर्ट ने अगली तारीख 12 जुलाई तय की है।
विज्ञापन

साल 2019 में सपा नेता आजम खां, सेवानिवृत्त सीओ आले हसन, सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल और इस्लाम ठेकेदार समेत 20-25 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जिसमें आरोप था कि सपा नेता आजम खां के इशारे पर यतीमखाना बस्ती में रह रहे लोगों के साथ मारपीट, लूटपाट की गई। साथ ही उनके घरों को भी ध्वस्त कर दिया गया था। इस प्रकरण में 12 मुकदमे दर्ज किए गए थे। मंगलवार को यतीमखाना प्रकरण के एक मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट (सेशन ट्रायल) में तारीख तय थी। जिसमें सुनवाई हुई। इस दौरान गवाह मोहम्मद कमर कोर्ट पहुंच गए, लेकिन आजम खां के अधिवक्ता ने स्वास्थ्य सही न होने का हवाला देते हुए जिरह करने में असमर्थता व्यक्त की। सहायक शासकीय अधिवक्ता कमल कुमार गुप्ता ने बताया कि अब इस मामले में 12 जुलाई को कोर्ट में सुनवाई होगी। वहीं, दूसरी ओर डूंगरपुर प्रकरण से जुड़े तीन मामलों में कोर्ट ने सुनवाई के लिए 16 जुलाई की तारीख तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें