फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क नहीं, तो सामान नहीं की व्यवस्था लागू करें व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी प्रशासन लालता प्रसाद शाक्य और नगर मजिस्ट्रेट हेम सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में व्यापारियों के साथ बैठक करके कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के दृष्टिगत जरूरी सावधानी बरतने के बारे में व्यापक चर्चा की।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी और नगर मजिस्ट्रेट ने कहा कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत प्रशासनिक कवायद के साथ-साथ संक्रमण पर नियंत्रण के लिए जरूरी सहयोग प्रदान करते हुए दुकानों पर ऽमास्क नहीं तो सामान नहींऽ की व्यवस्था लागू करा दें, ताकि लोग अनिवार्य रूप से मास्क का प्रयोग करें। दुकानों के सामने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए गोले बनवाएं तथा वैक्सीनेशन के लिए भी लोगों को प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि यह जन स्वास्थ्य से जुड़ा मामला है, इसलिए सभी के सम्मिलित प्रयास से ही इस पर जीत हासिल करना संभव है। बैठक में मौजूद व्यापारी बंधुओं ने आश्वस्त किया कि वे दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग को लागू कराने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें