फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही ! रामपुर की वेबसाइट पर आजम खां अब भी कैबिनेट मंत्री

Thu, 27 Apr 2017 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


सरकार भले ही बदल गई हो,लेकिन अफसरों के कामकाज करने का तरीका नहीं बदला है। यही वजह है कि प्रशासन की नजर में आजम खां अभी भी सूबे के नगर विकास मंत्री हैं। इतना ही नहीं नवेद मियां, संजय कपूर, युसूफ और विजय सिंह अभी भी अपने-अपने क्षेत्र के विधायक हैं।

इसके अलावा तमाम अफसरों की बदली हो चुकी है, लेकिन अभी भी प्रशासन की सूची में उनके नाम दर्ज हैं। इसका खुलासा खुद एनआईसी की वेबसाइट पर अपलोड टेलीफोन डायरेक्टरी कर रही है। इस डायरेक्टरी को संशोधित करने की जहमत नहीं उठाई गई है।      
विज्ञापन



राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र यानि एनआईसी। प्रशासन और सरकार के बीच संपर्कों की बेहद मजबूत कड़ी मानी जाती है। पब्लिक के लिहाज से भी प्रत्येक जिले की वेबसाइट उस जिले की शान मानी जाती है। रामपुर एनआईसी की वेबसाइट पर नजर दौड़ाई जाए तो यह साफ हो जाएगा कि रामपुर में अभी भी पुरानी ही सरकार चल रही है। वेबसाइट पर अपलोड की गई टेलीफोन नंबरों की सूची को चुनाव के बाद भी संशोधित नहीं किया गया है। यही वजह है कि इस सूची में तमाम त्रुटियां हैं। मसलन, नई सरकार बनने के एक माह से भी ज्यादा का वक्त हो चुका है,लेकिन अभी तक इस सूची में नाम संशोधित नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन


फिलहाल इस सूची में आजम खां के नाम के आगे नगर विकास मंत्री भी लिखा हुआ है। उनका सीयूजी नंबर भी है। इतना ही नहीं स्वार टांडा के विधायक के रूप में नवेद मियां का नाम दर्ज है,जबकि बिलासपुर के विधायक के रूप में संजय कपूर का ही नाम है। इसी तरह मिलक में विजय सिंह और चमरौवा में युसूफ अली का नाम दर्ज है। यानि सरकार बदल गई है,लेकिन निजाम की लापरवाही अभी भी बरकरार है।    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें