फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिवार को दिन भर बदलता रहा मौसम का मिजाज, आज भी बारिश की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर/मिलक। शनिवार को सुबह और शाम को हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। बारिश होने से लोगों को पड़ रही गर्मी से राहत मिली लेकिन, बारिश के बाद उमस बढ़ गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को भी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात मौसम का मिजाज बदल गया। देर रात आसमान में काले बादल घिर आए। शनिवार की सुबह करीब तीन बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई। सुबह सात बजे तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली लेकिन इसके बाद फिर तेज धूप निकल आई। जिससे उमस भरी गर्मी पड़ने से लोग फिर व्याकुल हो गए। दोपहर बाद करीब 2:30 बजे मौसम का मिजाज फिर बदला और आसमान में चारों तरफ बादल घिर आए और झमाझम बारिश शुरू हो गई। उमस भरी गर्मी के बाद बारिश होने से लोगों ने कुछ राहत महसूस की। बारिश होने से शहर में जगह-जगह जलभराव होने, कीचड़ और गंदगी फैलने से लोगों का पैदल निकलना भी दूभर हो गया। टांडा,शाहबाद,बिलासपुर,केमरी, मिलक, धमोरा, पटवाई, स्वार समेत जिले भर में भी बारिश हुई। शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को भी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
मिलक नगर और क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच शनिवार को हल्की बूंदाबांदी हुई। सुबह तड़के बूंदाबांदी के बाद दोपहर बूंदाबांदी होने लगी ,लेकिन बारिश कम होने के कारण और उमस बढ़ गई। उमस बढ़ने के कारण लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें