फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ से मची तबाही के बाद अब घटने लगा कोसी नदी का जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बाढ़ आने की वजह से तबाही मचाने के बाद अब कोसी नदी का जलस्तर कम होने लगा है। इस पर लोगों ने राहत की सांस ली है। फिलहाल, लखनऊ-दिल्ली के साथ ही नैनीताल हाईवे चालू हो गया है। जबकि, हाईवे पर पानी अब भी है। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में भी कोसी का पानी कम होने लगा है।
विज्ञापन

उत्तराखंड के रामनगर बैराज से करीब ढाई लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद रामपुर बाढ़ की चपेट में आ गया। जिले के डेढ़ सौ से ज्यादा गांव के साथ ही शहरी इलाकों में भी बाढ़ का पानी घुस गया था। गांधी समाधि तक पानी आ गया था, जबकि घाटमपुर, कोसी मंदिर रोड, बेनजीर समेत तमाम इलाके जलमग्न हो गए थे। दिनरात मशक्कत करने के बाद प्रशासन ने बाढ़ ग्रसित इलाकों से निकालकर लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया था। लेकिन, रात में कोसी नदी का जलस्तर कम हो गया। धीरे-धीरे पानी शहर से सटे इलाकों से भी कम होने लगा है। ऐसे में पानी कम होते ही लोग अपने घरों का रुख करने लगे हैं। लोग घरों में आने के बाद हालत देखकर मायूस और परेशान हैं। उनके घरों का सामान खराब हो चुका है, जबकि पूरे मकान में कीचड़ ही कीचड़ नजर आ रही है। हालांकि, लोगों ने अपने घरों की साफ सफाई शुरू कर दी है। कोसी मंदिर रोड पर बने जैन बाग की दीवार भी काफी पानी आने की वजह से क्षतिग्रस्त हो गई है। यह दीवार टेढ़ी हो गई है, जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। वहीं, पसियापुरा में पानी काफी पीछे हट गया है। स्थिति सामान्य होने की ओर अग्रसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें