फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र और रमजान में नहीं होगी पानी की दिक्कत, नगर पालिका ने बनाया प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। नवरात्र और रमजान में शहर के लोगों को पानी की दिक्कत नहीं होगी। इसके लिए नगर पालिका की ओर से योजना तैयार कर ली गई है। नवरात्र तक तो सुबह को साढ़े तीन बजे से सुबह को साढ़े आठ बजे तक पानी की आपूर्ति की जाएगी। जबकि, नवरात्र खत्म होने के बाद सुबह के समय दो पालियों में पानी की सप्लाई होगी।
विज्ञापन

शनिवार से नवरात्र शुरु होंगे, जबकि रमजान रविवार से शुरु होने की संभावना है। ऐसे में शहर में साफ सफाई के साथ ही नगर पालिका की ओर से पेयजलापूर्ति के लिए योजना बनाकर तैयार कर ली है। अवर अभियंता विकास चौहान की मानें तो नवरात्र और रमजान में सुबह को साढ़े तीन बजे से सुबह को साढ़े आठ बजे तक पानी की आपूर्ति की जाएगी। इस समयावधि में व्रत और रोजा रखने वालों की तैयारियां पूरी हो जाएंगी। 14 अप्रैल तक इसी तरह पानी की आपूर्ति होगी। जबकि, शाम को पांच बजे से रात को नौ बजे तक पानी की सप्लाई की जाएगी। 15 अप्रैल से पेयजलापूर्ति में बदलाव होगा। चूंकि, नवरात्र संपन्न हो जाएंगे। लिहाजा, 15 अप्रैल से सुबह के समय दो पालियों में पानी की सप्लाई होगी। उन्होंने बताया कि पहली पाली में सुबह को साढ़े बजे से सुबह को पांच बजे तक पानी की आपूर्ति होगी, जबकि दूसरी पाली में सुबह को साढ़े छह बजे से सुबह को साढ़े नौ बजे तक पानी की आपूर्ति की जाएगी। शाम को पानी की आपूर्ति का समय पहले की तरह ही रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें