रामपुर। ऑन लाइन उपस्थिति के विरोध में ग्राम पंचायत अधिकारियों ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा,जिसमें उन्होंने ऑन लाइन उपस्थिति दर्ज कराने के आदेश को स्थगित करने की मांग की।
ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारी संघ की ओर से इन दिनों ऑन लाइन उपस्थिति दर्ज कराए जाने के आदेश का विरोध किया जा रहा है। इसको लेकर संघ से जुड़े कर्मचारियों ने शुक्रवार को विकास खंड दफ्तरों के सामने प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उन्होंने ज्ञापन भी दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में ग्राम विकास अधिकारियों व ग्राम पंचायत अधिकारियों ने कहा कि प्रदेश की समस्त ग्राम पंचायतों में कार्यरत ग्राम पंचायत अधिकारियों एवं ग्राम विकास अधिकारियों की ऑनलाइन अटेंडेंस सिस्टम को लागू किए जाने का निर्णय लिया गया है जो कि व्यावहारिक नहीं है। इसको लेकर लगातार विरोध किया जा रहा है। इसी क्रम में इसको लेकर प्रदर्शन किया गया। उन्होंने इस आदेश को तत्काल वापस लिए जाने की मांग की है। संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के अनुसार 10 दिसंबर को सांकेतिक धरना दिया जाएगा।