फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: उत्तराखंड की खाई में गिरी बरातियों से भरी बोलेरो, बिलासपुर के दो भाइयों समेत तीन की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। उत्तराखंड के चंपावत जिले में बृहस्पतिवार की रात बरातियों से भरी एक बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में पांच बरातियों की मौत हो गई जिसमें तीन लोग बिलासपुर के रहने वाले हैं। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। तीनों का अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तराखंड सीमा से सटे गांव डिबडिबा की सुभाष नगर कॉलोनी निवासी प्रकाश सिंह उनियाल (40) रुद्रपुर की डाबर कंपनी में काम करते थे व उनके भाई केवल सिंह उनियाल (35) गांव स्थित एक शराब की दुकान पर काम करते थे। परिजनों के अनुसार प्रकाश सिंह के साले की बरात बृहस्पतिवार को पिथौरागढ़ जिले के शेराघाट किलोटा से चंपावत के बालाताड़ी गांव गई थी। बृहस्पतिवार की रात ढाई बजे बाराती एक बोलेरो से वापस लौट रहे थे। परिजनों के अनुसार बोलेरो में प्रकाश सिंह उनियाल व उनके इकलौते पुत्र धीरज सिंह उनियाल, भाई केवल सिंह उनियाल समेत 11 बराती भी बैठे हुए थे। वापसी के दौरान चंपावत जिले के बागघाट मोड़ के पास अचानक अनियंत्रित हुई बोलेरो खाई में गिर गई। हादसे में दोनों सगे भाइयों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। इसके अलावा पंतनगर निवासी प्रकाश के फुफेरे भाई सुरेश कुमार की भी मौत हो गई। पुलिस प्रशासन ने घायलों को उत्तराखंड के चंपावत के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार की देर शाम दोनों भाइयों समेत तीनों के शव उनके घर पहुंचे तो परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। रूद्र विलास चौकी प्रभारी चंद्रवीर सिंह भी अपने मातहतों के साथ मृतकों के घर पहुंच गए। राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख के पुत्र गुरकीरत सिंह औलख ने भी मृतक भाइयों के घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त कीं। चौकी प्रभारी ने बताया कि तीनों मृतकों का अंतिम संस्कार शनिवार को हल्द्वानी के रानी बाग में किया जाएगा। प्रकाश सिंह के पुत्र धीरज सिंह उनियाल का उपचार उत्तराखंड के एक अस्पताल में चल रहा है। मृतक दोनों भाइयों के घरों पर शोक जताने वालों की भीड़ लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें