फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर के गरीबों, दलितों और पिछड़ों से बेहतर अवैध कब्जे की पीड़ा को कौन समझ सकता है : मोदी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक/बिलासपुर/स्वार/चमरौआ(रामपुर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी वर्चुअल जन चौपाल के दौरान समाजवादी पार्टी पर तीखे प्रहार किए। पीएम मोदी ने सपा सांसद आजम खां का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि रामपुर के गरीबों, अनुसूचित जाति और पिछड़े लोगों से बेहतर अवैध कब्जे की पीड़ा को कौन समझ सकता है। जिन नकली समाजवादियों ने अनुसूचित जाति के लोगों की जमीनों पर कब्जे किए, उन लोगों को आज वोट के लिए बाबा साहब आंबेडकर की याद आ रही है। रामपुर और प्रदेश का दलित समाज ऐसे लोगों को कभी माफ नहीं करेगा। मोदी ने कहा कि रामपुर, संभल और बदायूं जिले में करीब 60 हजार लोगों को आवास और सात लाख महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल जन चौपाल के माध्यम से रामपुर के मतदाताओं को संबोधित किया। जिले में 20 स्थानों पर प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया। इसमें मिलक, चमरौआ, रामपुर, स्वार और बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत ही रामपुर के नाम से की। इसके बाद सपा सांसद आजम खां का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उन पर जमकर निशाना साधा। कहा कि रामपुर के गरीबों, दलितों, पिछड़ों से बेहतर कौन अवैध कब्जे की पीड़ा को कौन समझ सकता है।
मोदी ने कहा कि जिन नकली समाजवादियों ने दलितों की जमीन पर कब्जा किया था, उनको आज वोट के लिए बाबा साहब आंबेडकर याद आ रहे हैं। मोदी ने कहा कि योगी जी के बुलडोजर से तो वैसे ही भूमाफिया बेचैन हैं और रामपुर वाले तो इस बेचैनी के साक्षी भी रहे हैं। कहा कि यूपी में जब माफियावादी सरकार थी, तो ये लोग हर खाली प्लाट पर अपना झंडा गाड़कर जमीनों पर अवैध कब्जे कर लिया करते थे। क्योंकि, गांव में जमीनों के कोई कागजात तो होते नहीं थे, लेकिन हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को घरौनियां देनी प्रारंभ कर दीं। इसमें तो उत्तर प्रदेश की सरकार ने सबसे अच्छा काम किया है। रामपुर, संभल और बदायूं जिले में करीब साठ हजार लोगों को आवास और सात लाख महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन दिया गया। उन्होंने तीन तलाक पर बने कानून के बारे में भी बताया। प्रधानमंत्री ने सपा सरकार की आलोचना की। सपा सरकार के समय हुए दंगों को कोई भुला नहीं सकता। उन्होंने लोगों को बजट, भाजपा का जारी लोक कल्याण संकल्प पत्र के वादे और सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें