फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकली महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा वातावरण

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की ओर से महर्षि वाल्मीकि शोभा यात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा पर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। महर्षि वाल्मीकि के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
विज्ञापन

रविवार की शाम कोसी मार्ग स्थित वाल्मीकि मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. दशरथ सिंह ने फीता काटकर किया। शोभायात्रा में भगवान वाल्मीकि का रथ, रथ पर सवार डॉ. भीमराव आंबेडकर, महामुनि शंभुक, समाज को शिक्षित करते हुए शहीद अर्जुन अनार्य का श्रद्धांजलि, दलित महापुरुषों की झांकी, लवकुश अश्वमेघ यज्ञ का घोड़ा पकड़े, मस्ताना बैंड, भांगड़े पर नृत्य करते वाल्मीकि समाज के युवक शामिल थे। शोभायात्रा को जगह जगह रोककर पुष्प वर्षा कर आरती उतारी। शोभायात्रा स्वार रोड, तोपखाना, मछली बाजार, किला पश्चिम गेट, सर्राफा बाजार मिस्टनगंज चौराहा सराय गेट होते हुए वापस वाल्मीकि मंदिर पर समाप्त हो गई। शोभायात्रा की समाप्ति पर मुख्य अतिथि डॉ. दशरथ सिंह और भावाधस के सर्वोच्च निदेशक भीम अनार्य ने भगवान वाल्मीकि के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस दौरान शंकर बबलू, रामगोपाल कठेरिया, हरिभजन, दिनेश बाबू, कमल द्रविड, डीके भारती, पवन अनार्य, करन लाल, शिवा दैत्य, विनय चौधरी, कैलाश चौपड़ा आदि मौजूद रहे। ककरौआ गांव में भी भगवान वाल्मीकि की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा वाल्मीकि मंदिर पर समाप्त हुई। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह, शाहिद हुसैन, मशकूर मुन्ना, सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल, राधेश्याम, राकेश, राजेश, अशोक, मुकेश, अंकित, दिनेश, विकास, अनिकेत, भूरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें