फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रामपुर में डांस करते-करते युवक की हो गई मौत, थिरकते रहे अन्य लोग, वीडियो हो रहा वायरल

Sat, 22 Jun 2024 05:43 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, शाहबाद (रामपुर)।

सार

रामपुर में हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां युवक नाचते-नाचते बेहोश हो गया। आसपास के लोग उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
शाहबाद में डांस करते युवक - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहबाद में वैवाहिक कार्यक्रम में डांस करते समय रामपुर निवासी टैंट मालिक सौरभ रुहेला उर्फ सोनू (36) की मौत हो गई। अचानक हुई मौत के बाद से कार्यक्रम स्थल पर सन्नाटा पसर गया। सूचनी पर पुलिस भी पहुंच गई। रामपुर के पुराना गंज के छिपियांन मोहल्ले निवासी सौरभ रुहेला उर्फ सोनू डांस ग्रुप चलाते थे।

विज्ञापन


धार्मिक कार्यक्रमों में झांकियां में कलाकारी का काम भी करते थे। पिछले दो माह पूर्व सौरभ रुहेला उर्फ सोनू ने शाहबाद में टैंट की दुकान खोल ली थी। शुक्रवार को नगर शाहबाद के बिलारी बस स्टैंड स्थित ईदगाह के सामने एक वैवाहिक कार्यक्रम था।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में सौरभ ने टैंट का सामान और बिजली का समान किराए पर दिया था। शुक्रवार रात को डांस का कार्यक्रम चल रहा था। देर रात करीब डेढ़ बजे सौरभ ने भी डीजे पर डांस करना शुरू कर दिया। पंद्रह मिनट डांस किया।
विज्ञापन


डांस करते करते उनकी हालत बिगड़ गई और वह नीचे गिर गए। मौके पर मौजूद लोग उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने सौरभ को देख मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेज दिया। अचानक मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें