फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर: पति से झगड़े के बाद पत्नी की संदिग्ध परिस्थियों में मौत, पांच माह पहले हुई थी शादी, मायकेवालों ने लगाया ये आरोप

Sat, 07 May 2022 11:43 AM IST
पूजा त्रिपाठी प्राची प्रियम, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जानकारी के अनुसार शनिवार को महिला का पति के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस बीच संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। सूचना पर महिला के मायकेवाले मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर के बिलासपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। बताया जाता है कि उसका अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। वहीं, महिला के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


नगर के मोहल्ला शीरीमियां में पुरानी तहसील रोड निवासी किराना व्यापारी संजीव कुमार गुप्ता के पुत्र तुषार गुप्ता की शादी आठ दिसंबर 2021 को मिलक के मोहल्ला अब्दुल्लापुर निवासी धर्मपाल गुप्ता की पुत्री राखी गुप्ता (23) वर्ष के साथ हुई थी।

जानकारी के अनुसार शनिवार को महिला का पति के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस बीच संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। सूचना पर महिला के मायकेवाले मौके पर पहुंच गए। मायकेवालों के अनुसार पति तुषार गुप्ता, ससुर संजीव गुप्ता, साथ किरण गुप्ता आदि उनसे लगातार और दहेज देने की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न करने पर शनिवार की सुबह सात बजे आरोपियों ने राखी गुप्ता की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी तेजवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में कर लिया। नायब तहसीलदार अमरपाल सिंह ने भी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चल सकेगा। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें