फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलूस ने रोका रास्ता, कई इलाके जाम

Wed, 25 Jan 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में मंगलवार को सपा प्रत्याशियों के नामांकन के कारण स्टार चौराहे पर लगी भीड़ से रास्ता जाम।
विज्ञापन

विज्ञापन

पुलिस प्रशासन द्वारा नामांकन के लिए की गई नाकेबंदी शहर के लोगों को मुसीबत बनी हुई है। मंगलवार को सपा नेता आजम खां समेत सपा के सभी प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया, तो भीड़ की वजह से कई रास्तों पर जाम लग गया। शहर के लोग परेशान रहे।

स्कूलों की छुट्टी हुई तो रास्ते से निकलने को लेकर तैनात पुलिस कर्मियों से राहगीरों से नोकझोंक हुई। शहर में सुबह 11 बजे के बाद ही रास्ते जाम से जूझने लगे। शाहबाद गेट, शौकत अर्ली ोड. राम रहीम पुल और सिविल लाइन थाने के पास भी भीड़ रही। स्टार चौराहे पर स्कूल की छुट्टी होते ही जाम ने लोगों को परेशान कर दिया। कचहरी रोड पर बैरिकेटिंग के कारण वाहनों का चलना बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊपर से सपा कार्यकर्ताओं की भीड़ भी थी। छुट्टी होते ही रास्ते जाम होते चले गए। कई घंटे शहर में जाम की स्थिति बनी रही। लोग परेशान होते रहे। पुलिस नामांकन की ड्यूटी में रही। इस बीच ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों से बैरियर से पैदल निकलने को लेकर भी लोगों की हुज्जत हुई। छात्रों को भी दिक्कतें हुईं। कचहरी में अपने केस की पैरवी में आए लोगों को भी मुसीबत का सामना करना पड़ा। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें