फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: नामांकन को लेकर आजम खां ने कोर्ट में दाखिल किया प्रार्थना पत्र, रामपुर सदर सीट पर हैं सपा प्रत्याशी

Mon, 24 Jan 2022 07:04 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर।

सार

सीतापुर जेल में बंद सपा सांसद आजम खां को समाजवादी पार्टी ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया है। आजम खां वर्तमान में सीतापुर जेल में 23 माह से बंद हैं। उनके खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में करीब सौ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
सपा नेता आजम खां। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा सांसद आजम खां शहर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी बनाए गए हैं, लेकिन इस समय वो सीतापुर जेल में बंद हैं। जेल से चुनाव लड़ने और नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए आजम खां ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से रामपुर एमपी-एमएलए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया है, जिस पर सोमवार को सुनवाई हुई। अब कोर्ट इस मामले में मंगलवार को भी सुनवाई करेगी।

विज्ञापन


सीतापुर जेल में बंद सपा सांसद आजम खां को समाजवादी पार्टी ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया है। आजम खां वर्तमान में सीतापुर जेल में 23 माह से बंद हैं। उनके खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में करीब सौ मुकदमे दर्ज हैं। इनमें अधिकतर मामलों में उनकी जमानत मंजूर हो चुकी है, लेकिन अजीमनगर थाने में दर्ज शत्रु संपत्ति को जौहर विश्वविद्यालय में मिलाने के मामले में आजम खां की जमानत होना बाकी है। जबकि, एक मामला लखनऊ से संबंधित है, जिसमें जमानत नहीं हो सकी है।

विज्ञापन

मंगलवार को होगी सुनवाई

सोमवार को आजम खां ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से एमपी-एमएलए कोर्ट मजिस्ट्रेट ट्रायल में प्रार्थना पत्र दाखिल किया, जिसमें उन्होंने कोर्ट से नामांकन प्रक्रिया से संबंधित कार्यवाही पूर्ण किए जाने के लिए अनुमति देने की मांग की है। इस मामले की सुनवाई प्रभारी एमपी-एमएलए कोर्ट/अपर सिविल जज (सीनियर डिविजन) पूनम कर्णवाल की कोर्ट में हुई। कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए मंगलवार की तारीख तय की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें