फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: योगी के बयान पर बोले अब्दुल्ला आजम- आजम खां को जेल में रखने का नतीजा 10 मार्च को देखेगी भाजपा

Mon, 14 Feb 2022 03:37 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए अपने इंटरव्यू में सीएम योगी ने कहा कि अखिलेश यादव खुद नहीं चाहते हैं कि आजम खान बाहर आएं क्योंकि अखिलेश जी की कुर्सी खतरे में पड़ जाएगी।
विज्ञापन
अब्दुल्ला आजम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। अब्दुल्ला आजम ने कहा आजम साहब की की कमी कोई पूरी नहीं कर सकता। लेकिन अगर किसी को लगता है कि एक बेगुनाह को जेल में रखना अच्छा है तो यह भाजपा की गलतफहमी है। लोग इसे गलत मानते हैं। आजम खां को जेल में रखने का नतीजा भाजपा को 10 मार्च को देखने को मिलेगा।

विज्ञापन


भाजपा के दोनों इंजन अलग दौड़ रहे हैं यह बात उनका विरोधाभासी बयान ही बताता है। एक तरफ वो कहते हैं कि क्या अगर भाजपा नहीं होती तो आजम खां जेल में होते? वहीं दूसरी ओर योगी आदित्यनाथ कहते हैं कि अखिलेश ही नहीं चाहते कि आजम खां जेल से बाहर आएं। मुझे लगता है यह बेहतर होगा कि भाजपा पहले अपना रुख साफ करे।

ये बोले थे सीएम योगी  

न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए अपने इंटरव्यू में सीएम योगी ने कहा कि अखिलेश यादव खुद नहीं चाहते हैं कि आजम खान बाहर आएं क्योंकि अखिलेश जी की कुर्सी खतरे में पड़ जाएगी। आजम खान या अन्य लोगों के मामले न्यायालय से जुड़े हैं, इनका राज्य सरकार से कोई लेना-देना नहीं। जमानत देने का अधिकार न्यायालय का होता है। 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस को डुबोने के लिए किसी और की आवश्यकता नहीं है, भाई-बहन कांग्रेस को डुबोने के लिए पर्याप्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें