फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नैनीताल घुमने गए बिलासपुर के युवकों की कार खाई में गिरी, दो दिन बाद चला पता...पांच युवकों की चली गई जान

Sun, 26 Nov 2023 10:28 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

रामपुर जिले के बिलासपुर निवासी युवकों की कार नैनीताल जिले के कोटाबाग इलाके में खाई में गिर गई। घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दो दिन बाद मिली। तब तक पांचों युवक दम तोड़ चुके थे। 
विज्ञापन
नैनीताल के कोटाबाग में बिलासपुर के युवकों की कार खाई में गिरी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर के पांच युवकों की नैनीताल जिले के कोटाबाग इलाके में हुई कार हादसे में जान चली गई। उनके परिजनों के मुताबिक पांचों युवक बृहस्पतिवार को घूमने के लिए नैनीताल गए थे और पंगोट स्थित किसी होटल में ठहरे थे। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को कई बार उन्होंने इन युवकों को फोन किया लेकिन किसी का फोन नहीं लगा। इसी चिंता में परिजन उनकी खोजबीन के लिए घर से निकल पड़े लेकिन वह उन्हें कहीं नहीं मिले।

विज्ञापन


शनिवार को हादसे की जानकारी मिलने के बाद वह घटनास्थल पर पहुंचे जहां उनका रो रोकर बुरा हाल था। हादसा शुक्रवार देर रात हुआ और इसकी जानकारी शनिवार दोपहर बाद प्रशासन तक पहुंची। सूचना पर पहुंची पुलिस, प्रशासन और राजस्व की टीमों ने ग्रामीणों की मदद से शवों को खाई से निकाला।

शनिवार सुबह बाघनी गांव के कुछ ग्रामीण नहर में पानी लगाने के लिए गधेरे में उतर रहे तभी वहां पुल से नीचे ग्रामीणों को एक क्षतिग्रस्त कार नजर आई। आसपास में कई लोग इधर-उधर पड़े थे। उन्होंने इसकी सूचना अन्य ग्रामीणों को दी तो मौके पर कुछ और ग्रामीण पहुंचे तो क्षतिग्रस्त कार के पास पांच युवकों के शव मिले।
विज्ञापन


पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू चला शवों को अस्पताल पहुंचाया। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस और एसडीआरएफ़ की टीम ने पांचों शव खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिए हैं। नदी किनारे पड़े अधिकतर शव क्षत-विक्षत हालत में थे।

बाघनी सड़क हादसे में मृतक

1- रवि प्रताप सिंह (27) बिजली फार्म, बिलासपुर, रामपुर
2- सुखमीत सिंह (27) बिजली फार्म, बिलासपुर, रामपुर
3- जगरूप सिंह (27) रतनपुर, बिलासपुर, रामपुर
4- गुरु सेवक सिंह (26) वारदारी, बिलासपुर, रामपुर
5- जगजीत सिंह (23) सिकरौरा, बिलासपुर, रामपुर
विज्ञापन

हादसा कब हुआ किसी को नहीं पता

देवीपुरा-सौड़ मोटर मार्ग पर हुए हादसे में पांच पर्यटकों की मौत हो गई। हादसा कब और किस समय हुआ है इसकी सही जानकारी किसी को नहीं है। डीएम वंदना का कहना है कि हादसा शुक्रवार रात का है जबकि मृतकों के परिजनों से बातचीत के बाद एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि हादसा बृहस्पतिवार रात का हो सकता है। बाघनी क्षेत्र दूरस्थ के साथ साथ एकांत होने के कारण हादसे की जानकारी भी कई घंटे बाद प्रशासन को मिली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें