फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : आज से दो केंद्रों पर होगा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

Wed, 18 Mar 2026 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में बुधवार को बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू हो जाएगा। इसके लिए दो केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कॉपियों की जांच की जाएगी। मूल्यांकन के लिए राजकीय रजा इंटर कॉलेज और राजकीय मुर्तजा इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

दोनों केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में मूल्यांकन कार्य किया जाएगा, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष बनी रहे। जिला प्रशासन की ओर से दोनों केंद्रों के लिए स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, जो लगातार निगरानी करेंगे।
मूल्यांकन केंद्रों पर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। किसी भी तरह की अव्यवस्था से निपटने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है। केवल अधिकृत परीक्षकों और कर्मचारियों को ही अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, मूल्यांकन कार्य को समयबद्ध और निष्पक्ष तरीके से पूरा कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि परिणाम समय पर घोषित किया जा सके।
विज्ञापन

-
जनपद में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए दो केंद्र बनाए गए हैं। बुधवार से दोनों केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य किया जाएगा। इसके लिए दोनों केंद्रों पर पुलिस बल के साथ ही सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। -अंजलि अग्रवाल, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें