फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : 521 परीक्षार्थियों ने परीक्षा फॉर्म में फोटो नहीं किए अपलोड

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर परीक्षा के लिए किए गए ऑनलाइन फॉर्म में फोटो अपलोड नहीं करने वाले परीक्षार्थी परीक्षा देने से वंचित रह सकते हैं। फोटो अपलोड नहीं करने वाले परीक्षार्थियों को एक मौका ओर दिया गया है। 28 फरवरी तक परीक्षा फॉर्म पर फोटो अपलोड नहीं करने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा। जिले में 521 परीक्षार्थी ऐसे हैं, जिनके फोटो अपलोड नहीं हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की वर्ष 2022 की परीक्षा में हाईस्कूल के 24,162 और इंटर के 20697 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था। आवेदन ऑनलाइन किए गए थे। परीक्षार्थियों द्वारा किए गए आवेदन पत्रों को संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्यों को जांच करने और अपलोड किए गए फोटो और अन्य कागजातों को सत्यापन करने की जिम्मेदारी दी गई थी। बोर्ड द्वारा इस बार परीक्षा के लिए फोटो युक्त प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे, लेकिन निर्देशों के बाद भी जिलेभर में हाईस्कूल के 274 और इंटर के 247 परीक्षार्थी ऐसे हैं जिन्होंने परीक्षा के लिए किए गए आवेदन पर फोटो अपलोड नहीं किया है। बोर्ड सचिव ने एक बार फिर ऐसे परीक्षार्थियों को फोटो अपलोड करने की सुविधा प्रदान की है।
जिन परीक्षार्थियों के फोटो परीक्षा फार्म पर अपलोड होने से रह गए हैं, ऐसे परीक्षार्थियों के फोटो 28 फरवरी तक अपलोड किए जा सकते हैं। निर्धारित तारीख के बाद भी अगर किसी परीक्षार्थी का फोटो अपलोड होने से रह गया तो संबंधित परीक्षार्थी के स्कूल के प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी होगी। फोटो अपलोड नहीं होने पर परीक्षा से भी वंचित किया जा सकता है। सभी प्रधानाचार्यों को आदेश दे दिए गए हैं। - मुनेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें