31 जनवरी देर रात को लक्खी बाग स्थित एक पेड़ से शव लटका हुआ मिला था। शव के लटकने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। लटके हुए शव की शिनाख्त मृतक के पिता अनेक पाल ने अखिलेश कुमार निवासी ढकिया चौकी क्षेत्र के गांव युसूफ नगर के रूप में की। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेज दिया था। अब इस प्रकरण में मृतक के पिता अनेक पाल ने युवती खुशबू और निशु के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिसमें कहा गया है कि इनके बेटे को दोनों ने ताने देते हुए आत्महत्या के लिए उकसाया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।