बिलासपुर। खजुरिया थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर नहर में पलट गया, जिससे चालक रमन कुमार (21) की मौके पर ही मौत हो गई और उसका चचेरा भाई विक्रांत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।
यह हादसा शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे खंडिया बेगमाबाद सड़क पर पूर्व विधायक जयदीप सिंह बरार के फार्म हाउस के पास हुआ, जब दोनों भाई ट्रैक्टर की सर्विस कराने जा रहे थे। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर हटाकर दोनों युवकों को बाहर निकाला।
घायल विक्रांत को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही मृतक रमन का अंतिम संस्कार कर दिया। खजुरिया थाना प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि उन्हें हादसे में एक युवक की मौत की जानकारी लोगों से मिली है, लेकिन परिजनों ने कोई सूचना नहीं दी है। संवाद