फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या के आरोप में पति और सास गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर देने के मामले में पुलिस ने पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया और कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

अजीमनगर थाना क्षेत्र के खिमोतिया खेड़ा गांव निवासी हरप्रसाद ने अपनी बेटी अनिता को शादी आठ माह पहले सिविक लाइंस थाना क्षेत्र के बढ़पुरा शर्की गांव निवासी अनिल से की थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे थे।मांग पूरी न होने पर अनीता को प्रताड़ित करते थे।इस बात को लेकर ही मंगलवार दोपहर को अनिता फांसी के फंदे पर झूल गई थी।उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। सूचना मिलते ही मायके वाले मौके पर पहुंच गए थे।इस दौरान मायके वाले फंदा लगाकर हत्या करने का आरोप लगा रहे थे।इसके बाद पुलिस ने विवाहिता के पिता हरप्रसाद की तहरीर के आधार पर अनिल, गीता और लेखराज,चंद्रपाल और डोरीलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थीं।गुरूवार को पुलिस ने इस मामले में पनवडिया चौराहे से पति अनिल और सास गीता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया और कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें