फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ व आगजनी में युवती समेत दो गिरफ्तार

Sun, 19 Apr 2026 11:54 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
धमोरा। शहजादनगर थाना क्षेत्र में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ और धार्मिक किताबों में आग लगाने के मामले में पुलिस ने युवती और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। ग्रामीण की तहरीर पर दोनों नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

दबका गांव निवासी महबूब अली ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के एक धार्मिक स्थल पर शनिवार शाम एक युवती अपने साथियों के साथ पहुंची और धर्म को लेकर अपशब्द कहने लगी। आरोप है कि गाली-गलौज करते हुए उसने दरवाजे पर ईंट मारकर तोड़फोड़ की और अंदर रखी अलमारी से धार्मिक किताब तथा एक झंडे में आग लगा दी। विरोध करने पर उसने एक ग्रामीण के साथ मारपीट भी की और माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को पकड़ लिया। रविवार को पुलिस ने हलीमा और गंज क्षेत्र के ऊंची चौपाल निवासी अजीम सहित अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। थानाध्यक्ष कुलदीप राणा ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें