फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। सड़क हादसे में घायल युवक ने उपचार के दौरान रुद्रपुर के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। उत्तराखंड पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम रायपुर पजावा निवासी अनिल कुमार गंगवार (21) पुत्र खूबकरन गंगवार एक सप्ताह पहले बाइक से केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम मेघानगला निवासी एक रिश्तेदार के यहां जा रहा था। बाइक पर उसकी ताई मुन्नी देवी पत्नी स्वर्गीय राम अवतार भी बैठीं थीं। बिलासपुर-केमरी रोड पर ग्राम ताल महावर के पास मारुति वैन और ट्रैक्टर ट्राली में हुई भिड़ंत के दौरान वह भी बाइक समेत चपेट में आ गया था। हादसे में युवक और उसकी ताई गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घायलों का रुद्रपुर के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था। परिजनों के अनुसार अनिल कुमार ने शनिवार की सुबह पांच बजे उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उत्तराखंड की रूद्रपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम को भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें