फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से बालक समेत दो की मौत

Tue, 29 Sep 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला स्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
बुखार से पीड़ित बालक समेत दो लोगों की उपचार के दौरान उत्तराखंड के हल्द्वानी में मौत हो गयी। सूचना से परिजनों में कोहराम मच है। तहसील क्षेत्र में बुखार का प्रकोप कई लोगों की जान ले चुका है। गांव नरपतनगर निवासी मोहम्मद आरिफ के दस वर्षीय बेटे शाने आलम को छह दिन से बुखार ने अपनी चपेट में ले रखा था।
विज्ञापन



सोमवार को उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उचित उपचार के लिये उत्तराखंड के बाजपुर स्थित निजी चिकित्सक के यहां ले गये। उसकी हालत गंभीर देखकर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान चिकित्सालय में बालक की मौत हो गई।


वहीं, तहसील क्षेत्र के गांव समोदिया निवासी गुलाम हुसैन को एक सप्ताह से बुखार ने चपेट में ले रखा था। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उचित उपचार के लिये हल्द्वानी निजी चिकित्सक के यहां ले गये। सोमवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना से दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें