फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: नौ माह पहले हुई चोरी में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस पुलिस ने शिव विहार कॉलोनी में नौ माह पहले घर में हुई चोरी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार करते हुए घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में शिव विहार कॉलोनी में 25 जनवरी को एक मकान में चोरी हुई थी। चोरी की इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने इस मामले में अब चोरी का खुलासा किया है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि इस मामले में मुरादाबाद के मूढ़ापांडे थाना क्षेत्र के मानपुर पट्टी गांव निवासी ओमकार व ज्वाला नगर निवासी सोमवीर को गिरफ्तार कर लिया है।
इनके कब्जे से चाकू व चोरी किया गया टैबलेट बरामद किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए रसोई सिलिंडर, गैस का चूल्हा, बर्तन व अन्य सामान बरामद कर लिया है। बताया कि ओमकार के खिलाफ सात मुकदमे दर्ज किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें