फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पति-पत्नी में आपसी विवाद में दो पक्ष भिड़े, नौ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलकखानम। थाना क्षेत्र के पूसे की मंडैया गांव में शुक्रवार की रात पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। मायके और ससुराल के लोगों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने दोनों पक्ष के नौ लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

मिलकखानम पुलिस ने बताया कि गांव पूसे की मंडैया में मंजीत और उसकी पत्नी के बीच अकसर विवाद रहता है। शुक्रवार की रात पति-पत्नी में विवाद हुआ जिसके चलते पत्नी ने अपने मायके में भाई को कॉल कर दी। आरोप लगाया कि पति समेत ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की है।
शनिवार की सुबह ऊधमसिंह नगर की कोतवाली बाजपुर के गांव नमूना दयौहारी से ससुराल पक्ष के लोग पूसे की मंडैया आए और मारपीट शुरु कर दी। लात-घूसों से एक-दूसरे पर जमकर प्रहार किया। मारपीट में दोनों ओर से कई लोग चोटिल हो गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग आ गए जिन्होंने किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन

इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने एक पक्ष के मनजीत, अनिल, विकास और मिथलेश निवासीगण पूसे की मंडैया और दूसरे पक्ष के जिलशन, विशाल, महेश, बब्बो और ऐना देवी को हिरासत में लिया और थाने ले आई।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर निशा खटाना ने बताया कि सभी नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कार्रवाई की गई। जिन्हें एसडीएम न्यायालय में पेश कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें