फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर: ट्रक ने बाइक सवार ट्रैफिक पुलिस के हेडकांस्टेबल को रौंदा, मौके पर ही तोड़ा दम

Sun, 20 Mar 2022 06:52 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

सार

यातायात प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि बलवीर सिंह की धमोरा कट पर ड्यूटी थी। ड्यूटी पूरी होने के बाद वह कमरे पर वापस जा रहे थे, तभी ट्रक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में बलवीर की मौत हो गई है। बलवीर सिंह हेलमेट हुए थे।
विज्ञापन
मृतक हेडकांस्टेबल बलवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर के शहजादनगर थाना क्षेत्र में धमोरा कट पर ड्यूटी कर लौट रहे बाइक सवार हेडकांस्टेबल को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में हेडकांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची शहजादनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। पुलिस ने हादसे की सूचना हेडकांस्टेबल के परिजनों को दी है।

विज्ञापन


अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र के शहबाजपुर गांव निवासी बलवीर सिंह (35) यातायात पुलिस में हेडकांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे। इस दिनों उनकी ड्यूटी धमोरा कट पर चल रही थी। बलवीर सिंह ने शहजादनगर में एक कमरा किराए पर लिया था। मौजूदा समय में वहां  इन दिनों वह अकेले रह रहे थे। उनकी पत्नी और बच्चे शहबाजपुर गए हुए थे। रविवार को भी बलवीर सिंह की ड्यूटी धमोरा कट पर थी। शाम को ड्यूटी करने के बाद वह बाइक से अपने कमरे पर शहजादनगर वापस जा रहे थे। रास्ते में धमोरा बाईपास पर रामपुर की ओर से आए एक ट्रक चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बलवीर की मौके पर ही मौत हो गई।

इस दौरान चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद सूचना पर पहंची शहजादनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भिजवाया है। इसके बाद पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी है। वहीं, शहजादनगर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार मलिक ने बताया कि बलवीर सिंह के साथी पुलिस कर्मी सोमदत्त शर्मा की तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें