फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से टाटा मैजिक चालक की मौत

Mon, 01 Jan 2018 11:58 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर
विज्ञापन
accident on yamuna expressway - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

घने कोहरे में गलत दिशा में आ रहे ट्रक ने टाटा मैजिक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में टाटा मैजिक चालक की मौत हो गई, जबकि टाटा मैजिक में सवार 9 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से गंभीर घायलों को रेफर कर दिया गया। 

हादसा शाहबाद-आंवला मार्ग पर भगवंतपुर गांव के पास हुआ। शाहबाद के मुहल्ला अफगनान निवासी अमीर खां (50) शाहबाद-सिरौली मार्ग पर टाटा मैजिक चलाता था। सोमवार सुबह वह टाटा मैजिक में सवारी बैठाकर सिरौली की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में भगवंतपुर की ज्यारत के पास सामने से आ रहे ट्रक ने टाटा मैजिक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि टाटा मैजिक के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। 
विज्ञापन


हादसे में टाटा मैजिक चालक अमीर खां के अलावा बरेली के कस्बा सिरौली निवासी मुहम्मद हनीफ उसकी पत्नी अहमदी, शहनाज, शहाना, नाहिद अली, मुजफ्फर अली, सुहावा निवासी अफसाना, सिरौली के पिपरिया उपराला निवासी ललित, शाहबाद के बदे की मंडैया निवासी नूर मुहम्मद घायल हो गए। हादसा होते देख मौके से गुजर रहे लोगों ने 108 एंबुलेंस को फोन कर सूचना दी। एंबुलेंस से सभी घायलों को शाहबाद सीएचसी लाया गया।
विज्ञापन


लेकिन हालत गंभीर देख डाक्टरों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से अमीर खां और नाहिद अली को हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया। चालक अमीर खां ने मुरादाबाद के साईं अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। अमीर खां की मौत की खबर घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि मौका देखकर चालक ट्रक को लेकर भाग गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें