फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा, मकान की तलाशी

Mon, 01 Jan 2018 11:56 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में पशु तस्करों की तलाश करती पुलिस फोर्स। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
गंज क्षेत्र में पुलिस पर पशु तस्करों के हमला करने की सूचना पर शहर के तीनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और फिर पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को दौड़ा लिया, जिससे खलबली मच गई। पुलिस ने यहां पर पशु तस्करों की तलाश की। 
विज्ञापन


उसकी तलाश में पुलिस ने पक्का बाग से लेकर घेर मर्दान खां तक पशु तस्करों के घरों को तलाशा। पुलिस ने एक पशु तस्कर के मकान की भी तलाशी ली, लेकिन कोई नहीं मिल सका, जिसके बाद पुलिस वापस लौट आई। घटना के बाद कई घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा। बाद में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गंज कोतवाल विद्याराम दिवाकर के मुताबिक इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। डीसीएम में 22 पशु बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें