फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक ने कार में मारी टक्कर, तीन युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक चालक ने कार में मारी टक्कर, तीन युवक घायल
विज्ञापन

शहजादनगर थाना क्षेत्र में हुआ हादसा
रामपुर। शहजादनगर थाना क्षेत्र में एक ट्रक चालक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार तीन युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से दो युवकों को रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

शहजादनगर थाना क्षेत्र के धमोरा गांव निवासी राज आर्यन श्रीवास्तव रविवार की देर रात को अपने दोस्त पराग शर्मा और प्रभात के साथ कार में सवार होकर धमोरा से रामपुर जा रहे थे। रास्ते में भंडपुरा गांव के सामने एक ट्रक चालक ने ट्रक को अचानक मोड़ दिया और कार में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। वहां से गुजर रहे राहगीर ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने हादसे में घायल तीनों युवकों को कार ने निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से पराग शर्मा को बरेली और राज आर्यन श्रीवास्तव को मुरादाबाद रेफर कर दिया है। बाद में राज आर्यन श्रीवास्तव के भाई राज कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। तहरीर में ट्रक का नंबर यूपी 22 एटी 2624 दर्शाया गया है। शहजादनगर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार मलिक ने बताया कि हादसे के बाद तीनों घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया हैं। दोनों वाहन पुलिस के कब्जे में हैं, लेकिन ट्रक का चालक फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें