मसवासी। मुरादाबाद-बाजपुर मार्ग पर रेत से लदे दो ट्रक आमने-सामने से भिड़ गए। गति धीमी होने के चलते बड़ा हादसा बाल-बाल बच गया लेकिन चालक और हेल्पर मामूली तौर पर घायल हो गए। हादसे में दोनों ट्रक भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसके चलते कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित होकर रह गया।
हादसा शुक्रवार की सुबह सुबह लगभग साढ़े पांच बजे का है। बताते हैं कि बाजपुर दिशा से रेत लादकर ला रहा ट्रक जब मसवासी चौराहे पर पहुंचा तो इसी दौरान मुरादाबाद दिशा से आ रहे दूसरे ट्रक से भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में दोनों ट्रक क्षग्रिस्त हुए हैं। ट्रक चालक और हेल्पर मामूली जख्मी हुए हैं। इनके नाम-पते की जानकारी नहीं सकी। बताते हैं कि क्षतिग्रस्त ट्रकों के कारण मुरादाबाद-बाजपुर मार्ग लगभग आधा घंटे तक बाधित रहा। मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। हादसे के बाद मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों को साइड किया गया जिसके बाद आवामगन सुचारु हो सका।