फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बुलेट और एक लाख रुपये न देने पर दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल से हुई थी युवती की शादी, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहबाद। नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली विवाहिता ने पति समेत ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग पूरी न होने पर उत्पीड़न, मारपीट और घर में घुसकर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
एफआईआर के मुताबिक विवाहिता की शादी करीब दस वर्ष पूर्व संभल जिले के मोहल्ला सीकरी गेट निवासी शमी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति सहित सास, जेठ, जेठानी और ननद दहेज से खुश नहीं थे। दहेज में एक लाख रुपये नकद व बुलेट मोटरसाइकिल की मांग करते थे।
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता के साथ मारपीट की जाती थी। पीड़िता के चार बच्चे हैं, जिनमें से एक बच्ची को पति की सहमति से गोद दिया गया था। आरोप है कि एक अक्तूबर 2025 को ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग को लेकर पीड़िता को मारपीट कर तीन बच्चों सहित घर से निकाल दिया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता मायके आकर रहने लगी।
विज्ञापन

आरोप है कि 14 दिसंबर को आरोपी उसके मायके पहुंचे और दोबारा दहेज की मांग की। विरोध करने पर हंगामा किया गया और भीड़ जुटने पर आरोपियों ने पति को उकसाकर पीड़िता को तीन तलाक दिलवा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें