फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार पर घर जाना हुआ मुश्किल, ट्रेनें हुईं फुल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। दशहरा, दीपावली और छठ पूजा नजदीक आ रहे हैं। ऐसे में ट्रेनों में आरक्षित सीटें फुल हो गई हैं। कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी और बिहार रूट की ट्रेनों में सीटें फुल हो गई हैं। डाउन दिशा (लखनऊ की ओर जाने वाली) की अधिकांश ट्रेनों में आठ नवंबर तक आरक्षण की प्रतीक्षा सूची चल रही है। वहीं, अप दिशा (दिल्ली की ओर जाने वाली) में 30 अक्तूबर तक आरक्षित सीटें नहीं हैं।
विज्ञापन

त्योहारों की दस्तक से पहले ही लंबी दूरी की ट्रेनों में आरक्षित सीटें तेजी से भर गईं हैं। प्रमुख त्योहारों के नजदीक आने से डाउन दिशा की अधिकांश ट्रेनों में सीट का आरक्षण कन्फर्म नहीं हो पा रहा है और लंबी प्रतीक्षा सूची है। आरक्षण का निर्धारित कोटा पूरा होने से यात्री असमंजस में हैं। लालगढ़ से डिब्रूगढ़ जाने वाली गुवाहाटी एक्सप्रेस में आठ नवंबर तक आरक्षण पूरा हो गया है। लेकिन, अप दिशा में जाने वाली गुवाहाटी एक्सप्रेस में दो नवंबर तक टिकट उपलब्ध है। डाउन दिशा में जाने वाली सियालदह एक्सप्रेस में आठ नवंबर तक वेटिंग है। मगर, अप में जाने वाली ट्रेन में सीट खाली हैं। इसके साथ ही डाउन दिशा में धनबाद से फिरोजपुर जाने वाली किसान एक्सप्रेस, देहरादून से गोरखपुर जाने वाली फेस्टिवल एक्सप्रेस, दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस, दिल्ली-फैजाबाद एक्सप्रेस, नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस, अमृतसर से हावड़ा जाने वाली अमृतसर मेल, अमृतसर से जयनगर जाने वाली सरयू-यमुना एक्सप्रेस में आठ नवंबर तक आरक्षित सीटें फुल हो गई हैं। मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक ललित जोशी ने बताया कि त्योहार को देखते हुए लोगों ने पहले ही आरक्षण करा लिए हैं। अधिकांश ट्रेनों में वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें