फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों-बसों में सीट के लिए मारामारी

Sun, 27 Mar 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में रविवार को ट्रेन के गेट पर लटक कर सफर करते यात्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लगातार पांच दिन के अवकाश के बाद सोमवार से सभी कार्यालय खुलेंगे। अवकाश के बाद लौटने वालों भीड़ ने ट्रेनों और बसों को फुल कर दिया। बसों में अधिक भीड़ रही। सीट के लिए यात्रियों में मारामारी की स्थिति रही। रोडवेज डिपो प्रशासन ने यात्रियों की भीड़ के अनुसार रूटों पर बसों का संचालन कराया। होली, गुड फ्राइडे, अंतिम शनिवार के बाद रविवार को अंतिम अवकाश था।
विज्ञापन


सोमवार से सभी कार्यालयों में कार्य रफ्तार पकड़ेगा। रविवार को त्योहार में अपने घर गए लोगों की वापसी हुई। रिटर्न भीड़ का सबसे अधिक असर रोडवेज बसों में देखने को मिला। डिपो से लगभग सभी बसों को रूटों पर भेज दिया गया। इसके बावजूद हल्द्वानी-दिल्ली रूट के लिए लगातार डिमांड आ रही। रोडवेज बसों के साथ ही ट्रेनों में भी काफी भीड़ रही।

एआरएम एनके वर्मा ने बताया कि रविवार को सबसे अधिक बसों को दिल्ली-हल्द्वानी और दिल्ली-बरेली संचालित किया गया। इसके बावजूद बसों की डिमांड आती रही, कुछ कर्मियों के गैरहाजिर रहने से बसों के संचालन में परेेेशानी का सामना भी करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें