फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस के आगे बजाई बीन, बाइक रैली निकाली

Sun, 27 Mar 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
ज्वैलरी पर एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने के विरोध में जुलूस निकालते साहूकारा सर्राफा कमेटी के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सर्राफा कारोबारियों की हड़ताल 26वें दिन भी जारी रही। रविवार को ज्वालानगर सर्राफा कमेटी ने प्रदर्शन के बाद भी एक्साइज ड्यूटी न हटने पर भैंस के आगे बीन बजा कर प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। वहीं, साहूकारा सर्राफा कमेटी ने बाइक और पैदल रैली निकालकर विरोध जताया। रविवार को ज्वालानगर सर्राफा कमेटी के पदाधिकारियों ने भैंस के आगे बीन बजा कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


विरोध-प्रदर्शन के दौरान अध्यक्ष कमल किशोर रस्तोगी ने कहा कि 26 दिन की हड़ताल के बाद भी सरकार पर कोई असर नहीं है। सरकार सर्राफा कारोबारियों की मांगों के निस्तारण को उदासीन बनी हुई है। यदि इसी प्रकार अनदेखी की जाती रही तो सर्राफा कारोबारी रेल रोकने और भूख हड़ताल जैसे कदम उठाने को मजबूर होंगे। इस दौरान राजीव लोचन, मनोज कुमार, दिलीप गोयल, रामकिशन गुप्ता, प्रदीप सिंह, चंद्रराज मित्तल, उमेश, अंकुर अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

वहीं, सर्राफा साहूकारा कमेटी से जुड़े सर्राफा व्यापारी भी सर्राफा बाजार में एकत्र हुए। सभा की अध्यक्षता दिलीप रस्तोगी ने की। सभा में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने कहा कि सर्राफा कारोबारियों की एकजुटता के आगे सरकार को एक्साइज ड्यूटी रूपी काले कानून को वापस लेना पड़ेगा। सर्राफा कारोबारी पैदल रैली निकालकर गांधी समाधि पहुंचे और गांधी समाधि से सर्राफा बाजार तक बाइक रैली निकाली।
विज्ञापन


इसके बाद सभा का आयोजन किया गया। रवि प्रकाश ने कहा कि सरकार की संवेदनहीनता से सर्राफा कारोबारियों में आक्रोश है। इस दौरान परितोष चांदीवाला, विनोद कुमार गप्पल, कपिल शर्मा, चंद्रप्रकाश रस्तोगी, अंशुल रस्तोगी, राजेश, मुकेश आर्य, विनीत अग्रवाल, कमल शर्मा,दिनेश रस्तोगी, अंकित रस्तोगी, प्रेम रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें