आए दिन हो रही हो चोरी की वारदातों से गुस्साए व्यापारियों ने कोतवाली में जमकर हंगामा किया। जल्द ही चोरी का खुलासा होने का आश्वासन मिलने पर व्यापारियों का गुस्सा शांत हुआ ।
कोतवाली थाना क्षेत्र के नालापार निवासी रशीद खां की दुकान इसी थाना क्षेत्र के नसरुला खां में है। रोजाना की तरह वह अपनी दुकान को बंद करके घर चले गए थे। आधी रात के बाद चोर वहां से करीब 15 हजार का माल समेट कर ले गए थे। अगले दिन रशीद जब दुुकान पर आया तो चोरी हो जाने की जानकारी के बाद वह बेहोश हो गया। सूचना मिलने के बाद उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप सोनी वहां पर पहुंच गए।
उसके बाद मौका मुआयना करके वहां से चले आए। इसके बाद सभी लोग एकत्र होकर कोतवाली पहुंच गए जहां पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। व्यापारियों का कहना है कि आए दिन चोरी की वारदातें हो रही है लेकिन पुलिस उनको नहीं रोक पा रही है। पुलिस के जल्द ही आश्वासन के बाद व्यापारियों ने राहत की सास ली। इससे पहले भी कई थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातें हो चुकी है लेकिन पुलिस एक का भी खुलासा नहीं कर रही है। इस मौके पर शाहिद शम्सी, शोएब खां, बिलाल, उजैर, प्रवीन मोहसिन रजा आदि मौजूद रहे।