फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी पर कार्रवाई नहीं हुई तो फंदे पर झूली 

Thu, 30 Mar 2017 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मिलक/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में मिलक की युवती की मौत हो जाने के बाद एसपी ऑफिस पर उसका शव हंगामा करते परिजन
विज्ञापन

विज्ञापन

छेड़खानी पर कार्रवाई न होने से क्षुब्ध एक युवती ने मंगलवार की देर रात अपने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। युवती के परिजनों ने आरोपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर रामपुर में शव रखकर हंगामा काटा। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवती का चाचा है। दोनों परिवारों में अरसे से कई बातों को लेकर ठनी हुई थी। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी जिसकी जांच चल रही थी।  

कोतवाली  क्षेत्र के काशीपुरा गांव निवासी जयपाल और ओमपाल के बीच में अरसे से छोटी-छोटी बातों को लेकर ठनी हुई है। पिछले दिनों जयपाल की पत्नी की ओर से ओमपाल के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिस पर ओमपाल की पत्नी ने भी जयपाल के खिलाफ  शिकायत की थी। जिसकी पुलिस ने जांच  करने की कवायद चल रही थी। मंगलवार की रात जयपाल अपने परिवार के साथ  रोजमर्रा की तरह सोए थे।
विज्ञापन


उनकी बेटी रोजमर्रा की तरह अलग  अपने कमरे में गेट बंद करके सोई थी। सुबह सारे परिवार वाले उठ गए, लेकिन उसका कमरा देर तक नहीं खुला और न ही कोई कमरे में हलचल दिखाई दी। जिस पर परिवार वालों को आशंका हुई। तब कुछ लोगों की मदद से कमरे का गेट तोड़ा। तब  शांति पंखे में फंदे पर लटकी मिली। जिसको नीचे उतारा गया। जब तक उसकी मौत  हो गई थी। मामले की सूचना पुलिस को मिली। परिवार वालों ने बेटी के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और युवती के  शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया।
विज्ञापन


इस बीच परिवार वाले बेटी का शव लेकर एसपी के यहां पर पहुंचे और उन्होंने आरोपी युवक पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया और शव लेकर यहीं पर बैठ गए। जहां पर वह नहीं मिले। जिस पर सीओ सिटी दिनेश  कुमार शुक्ला से मिले। उनका आरोप है कि पुलिस से आरोपी की शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। जिस कारण उनकी बेटी ने क्षुब्ध होकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने आरोपी के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट में गिरफ्तारी की मांग की। सीओ ने आरोपी की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया। जिस पर वह शव लेकर देर शाम चले गए।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें