फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदय प्रवेश परीक्षा आज, सुबह 11 बजे तक परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा शनिवार को आयोजित होगी। परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले वाले अभ्यर्थी सुबह 11 बजे तक परीक्षा केंद्रों पर हर हालत में पहुंच जाएं। प्रवेश परीक्षा सुबह 11.30 बजे जिलेभर के 10 परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए होगी। किसी भी अभ्यर्थी को मास्क के बगैर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को 11 बजे तक प्रवेश दिया जाएगा। 11.15 बजे अभ्यर्थी को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए दिया जाएगा। 15 मिनट तक अभ्यर्थी प्रश्न पत्र का अध्ययन करेगा। सुबह 11.30 बजे परीक्षा प्रारंभ होगी। दो घंटे की परीक्षा होगी।
विज्ञापन

3344 अभ्यर्थी 10 परीक्षा केंद्रों पर देंगे परीक्षानवोदय विद्यालय में कक्षा-6 में प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षा के लिए राजकीय खुर्शीद कन्या इंटर कालेज रामपुर, डीएबी इंटर कालेज विशारदनगर बिलासपुर, राजकीय इंटर कालेज धमोरा, रेशम प्यारी बालिका इंटर कालेज मिलक, राजकीय इंटर कालेज मानकपुर बंजरिया, राजकीय जुल्फिकार इंटर कालेज रामपुर, राजकीय इंटर कालेज शाहबाद, राजकीय बालिका इंटर कालेज पटवाई, राजकीय इंटर कालेज और राजकीय कन्या इंटर कालेज स्वार को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन परीक्षा केंद्रों पर 3344 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें