फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से कारोबारी समेत तीन की मौत, 47 नए मामलों की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर नगर निवासी एक कारोबारी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही सोमवार को जारी की गई रिपोर्ट में 47 नए संक्रमितों की पुष्टि की गई है। सोमवार को 67 लोगों के आइसोलेशन पूरा करने के बाद जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 475 रह गई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की चपेट में आए एक कारोबारी, एक बुजुर्ग महिला और एक बुजुर्ग पुरुष की उपचार के दौरान मौत हो गई। नगर निवासी एक कारोबारी का कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उपचार चल रहा था। जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं कारोबारी के दो बेटों की भी इसी माह कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई थी। इसके साथ ही शहर कोतवाली क्षेत्र की एक 99 वर्षीय संक्रमित महिला और अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक 62 वर्षीय बुजुर्ग की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। सोमवार को जारी रिपोर्ट में आरटी-पीसीआर जांच में 30 संक्रमित, एंटीजन जांच में पांच संक्रमित और निजी लैब जांच 12 में संक्रमितों की पुष्टि की गई है। जिले के सक्रिय मामलों में 339 संक्रमित होम आइसोलेशन में है। इसके साथ ही 27 संक्रमित अन्य जिलों में आइसोलेट हैं और 57 संक्रमित अन्य जिलों में भर्ती हैं। इसके साथ ही एल-2 कोविड अस्पताल में 25 संक्रमित आइसोलेशन में हैं, सीआरपीएफ में 04 संक्रमित आइसोलेशन में हैं, टीएमयू में पांच संक्रमित आइसोलेशन में हैं और जौहर कोविड अस्पताल व जिला कारागार में दो-दो संक्रमित आइसोलेशन में हैं। जिले में अब तक 11483 संक्रमितों की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें