फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर से बचने की तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण मौजूदा हालातों से निपटने के लिए जिलाधिकारी के नेतृत्व में जनपद में विभिन्न स्तरों पर लगातार संक्रमण को निष्प्रभावी बनाने के दृष्टिगत युद्ध स्तर पर कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन

शासन के निर्देशों के बाद जनपद में टीम-9 का गठन किया गया है। जिलाधिकारी नियमित रूप से टीम-9 के अंतर्गत अधिकारियों के साथ बैठक करके विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा भी कर रहे हैं। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक के दौरान कहा कि जनपद में कोरोना वायरस के मौजूदा हालातों से निपटने के लिए सभी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के साथ-साथ संक्रमण की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए भी पहले से ही सभी तैयारियां बेहतर होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि तीसरी लहर की तैयारियों के संबंध में शासन स्तर से जारी गाइडलाइन के अनुसार चिकित्सालय में सभी व्यवस्थाएं बेहतर हों। साथ ही पैथोलॉजी सेवा को भी मजबूत बनाने के संबंध में उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा करते हुए जरूरी निर्देश दिए। जिले में उपलब्ध ऑक्सीजन कंसंट्रेटरों को चिह्नित स्वास्थ्य केंद्रों पर मुहैया कराने की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जनपद में एंटीजन टेस्ट एवं आरटीपीसीआर टेस्ट की संख्या में बढ़ोतरी की जाए, ताकि अधिकतम संक्रमित लोगों को चिह्नित करके उन्हें तत्काल आइसोलेशन में रखा जा सके तथा कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुसार उनका उपचार प्रारंभ हो सके। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों से ग्रामीण क्षेत्रों में चलाए जा रहे दस्तक अभियान की समीक्षा के साथ ही खंड विकास अधिकारियों द्वारा प्रतिदिन तीन गांवों का निरीक्षण करने की प्रगति के बारे में भी पूछताछ की। गेहूं खरीद की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े तथा बदलते मौसम में बारिश के दौरान केंद्रों से गेहूं भींगने की शिकायतें नहीं आनी चाहिए। इसके लिए यह जरूरी है कि गेहूं को ढंकने के लिए पहले से ही सभी तरीके के पर्याप्त प्रबंध कर लिए जाएं। वर्चुअल बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामभरत तिवारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदम्बा प्रसाद गुप्ता, नगर मजिस्ट्रेट रामजी मिश्र सहित समस्त उपजिलाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें