फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: टेंपो की टक्कर से बाइक सवार दो छात्रों समेत तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र के चकेरी तिराहे के पास शनिवार सुबह एक टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो छात्रों समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद चालक भागने लगा लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे टेंपो समेत पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


ग्राम पहाड़पुर निवासी बलविंदर सिंह बाजवा अपने पुत्र हरमनप्रीत सिंह और भतीजे गुरजीत सिंह को स्कूल छोड़ने बाइक से जा रहे थे। नवाबगंज रोड पर चकेरी तिराहे के पास टेंपो चालक ने लापरवाही से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। तीनों घायल हो गए।
पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें रुद्रपुर के निजी अस्पताल ले गए। कोतवाली प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि फिलहाल तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें