फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: जिलाध्यक्ष पन्नालाल, महामंत्री बने राजकिशोर व रोहिताश मौर्य

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सैनी मौर्य शाक्य कुशवाहा समाज की बैठक हुई, जिसमें पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। इसमें पन्नालाल सैनी को जिलाध्यक्ष और राजकिशोर, रोहिताश मौर्य को महामंत्री बनाया गया।
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक में हुई बैठक के दौरान सर्व सहमति से पदाधिकारियों को नवनिर्वाचित किया गया। निरंजन लाल सैनी को उपाध्यक्ष बनाया गया। इस मौके पर होली मिलन समारोह मनाने के लिए चर्चा की गई। प्रेमपाल सिंह सैनी ने चारों निर्वाचित पदाधिकारी का माला पहनाकर स्वागत किया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि वह पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से समाज को आगे बढ़ने का काम करेंगे। यहां जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष मोहन लाल सैनी, हेम सिंह सैनी, उमेश सैनी, अशोक सैनी, करन सिंह सैनी, गंगाराम सैनी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें