फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: कैंटीन संचालक पर किए गए थे तीन वार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सैफनी क्षेत्र में कैंटीन संचालक नईम की हत्या मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले पर तीन वार होने की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के अनुसार एक वार चाकू से किया गया, जबकि दो बार गला रेता गया। मौत का कारण अत्यधिक रक्तस्राव बताया गया है। पुलिस ने मृतक के दोस्त आरोपी अफसर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला गुलाबनगर निवासी नईम (24) पुत्र मुरव्वत भूड़ा गेट के पास कैंटीन चलाता था। उसका शव नईम अनवर अली खान के भट्ठे के पास नई बस्ती स्थित उसके प्लॉट में बने कमरे में मिला था। पिता मुरव्वत की तहरीर पर पुलिस ने मुरादाबाद निवासी अफसर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी।
पुलिस ने बुधवार को अफसर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। एसपी सोमेंद्र मीणा ने बताया कि अंतिम समय में अफसर ही नईम के साथ था। इसके बाद परिवार के सदस्य कमरे में पहुंचे थे। पुलिस को अभी तक नईम का मोबाइल फोन नहीं मिला है। मामले के जल्द खुलासे का दावा किया गया है।
विज्ञापन

एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार एक वार चाकू से सीधे आहार नाल में किया गया। इसके बाद दो बार गला रेता गया। रिपोर्ट में गला कटने और अत्यधिक रक्तस्राव से मौत की पुष्टि हुई है। चेहरे पर भी कट का निशान मिला है।
0000
समलैंगिक संबंधों के पहलू पर भी जांच
एसपी सोमेंद्र मीणा ने बताया कि नईम ने नई बस्ती के पास एक प्लॉट लिया हुआ था, जिसमें एक कमरा बना था। वहां नईम और अफसर सहित अन्य लोग भी आते-जाते थे। जांच में समलैंगिक संबंधों की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, मंगलवार को भी वहां शारीरिक संबंध बने थे, जिसके प्रमाण मिले हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। परिवार को भी नईम के समलैंगिक होने की जानकारी थी। वहीं, पुलिस संपत्ति विवाद के पहलू पर भी जांच कर रही है। नईम के नाम पर प्लॉट सहित कई संपत्तियां बताई जा रही हैं। आशंका जताई जा रही है कि संपत्ति विवाद भी हत्या का कारण हो सकता है। नईम चार भाइयों में तीसरे नंबर का था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें