फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: काजा में पंचायत समिति, जिला परिषद चुनाव के मतगणना के लिए किया पूर्वाभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
काजा(लाहौल-स्पीति)। पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव की मतगणना के मद्देनजर बुधवार को अतिरिक्त उपायुक्त काजा के कान्फ्रेंस हॉल में पूर्वाभ्यास किया गया। इसमें संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को मतगणना के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम दीक्षित राणा ने बताया कि 31 मई को सुबह 9:30 बजे से एडीसी कान्फ्रेंस हॉल में मतगणना की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी। मतगणना के लिए सात टीमें बनाई गई हैं, जिसमें चार मतगणना टीम, एक मतपेटी प्रबंधन टीम, एक सीलिंग टीम और एक संकलन टीम शामिल है। उन्होंने बताया कि मतगणना से संबंधित सभी प्रकार की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें