फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: प्रॉपर्टी डीलर से मारपीट और अपहरण में तीन दबोचे

Fri, 21 Mar 2025 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगर। अजीमनगर थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर शहादत के अपहरण और लूट मामले में हरकत में आई पुलिस ने रात में ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त स्काॅर्पियो कार और लूट के 40 हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं। मारपीट और अपहरण की यह घटना बुधवार देर रात हुई थी। पुलिस ने शहादत को रात में ही ढूंढ निकाला था।
विज्ञापन

गिरफ्तार अभियुक्तों में बहारुद्दीन उर्फ नदीम, हसीनउद्दीन, रिजवान अली उर्फ भोला हैं। घटना के बाद रात में प्राॅपर्टी डीलर शहादत अली के परिजनों ने बरहारुद्दीन, नदीम, हसीनउद्दीन, रिजवान अली उर्फ भोला के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई थी। लेकिन, पुलिस का कहना है कि नामजद आरोपी नदीम व बहारुद्दीन का नाम एक ही व्यक्ति का है, इसकी पुष्टि विवेचना में हुई है। अर्थात घटना करने वाले कुल तीन ही आरोपी हैं, जिन्हें जेल भेजा गया है।
थानाध्यक्ष करम सिंह पाल ने बताया कि इस मामले में बुधवार रात में वादी की तहरीर पर नदीम पुत्र छुट्टन, बहारुद्दीन पुत्र रहीमुद्दीन, रियान पुत्र इरफान और भोला पुत्र इरफान के विरुद्ध अपहरण व लूट के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

यह सभी आरोपी गंज थाना क्षेत्र के गांव काशीपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि वादी के चाचा शहादत निवासी गांव शौकतनगर मजरा सींगनखेड़ा का अपहरण कर ले जाने के संबंध में मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस ने रात में ही अपहृत शहादत को लालडैम के पास सकुशल ढूंढ निकाला था। शहादत से छीने गए 40 हजार रुपये और घटना में प्रयुक्त डंडा, स्काॅर्पियो कार को भी बरामद किया है।
प्रॉपर्टी डीलर शहादत अली भूड़ का मझरा निवासी हैं। वह जौहर विश्वविद्यालय के आसपास प्लाॅटिंग कर रहे हैं। उनका गंज क्षेत्र के काशीपुर गांव निवासी कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। बुधवार शाम एक स्कॉर्पियो उनकी प्लाॅटिंग के पास आकर रुकी थी और उस पर सवार आरोपियों ने शहादत अली से मारपीट की थी।
इसके बाद आरोपी उन्हें जबरदस्ती गाड़ी में खींच बैठाकर लेकर चले गए थे। अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी बहारुद्दीन उर्फ नदीम, हसीनउद्दीन, रिजवान अली उर्फ भोला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार कर जेल भेजे गए तीनों आरोपी भी प्राॅपर्टी का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें