फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: हड़ताल के बाद काम पर लौटे वकील, वादकारियों को मिली राहत

Fri, 21 Mar 2025 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। 25 दिन की हड़ताल के बाद बृहस्पतिवार को वकीलों ने कामकाज शुरू कर दिया। इसके बाद काम पटरी पर लौट आया और वादकारियों ने राहत की सांस ली। कोर्ट में दिनभर केसों की सुनवाई होती रही। कचहरी परिसर में रौनक लौट आई।
विज्ञापन

चेंबर बचाने की मांग पर वकील 28 जनवरी से आंदोलन कर रहे थे। जिसकी वजह से केसों की सुनवाई भी प्रभावित हो रही थी। इसमें सबसे ज्यादा दिक्कत वादकारियों को हो रही थी। साथ ही जेल में बंद आरोपी भी जमानत पर रिहा नहीं हो पा रहे थे।
बुधवार को डीएम जोगिंदर सिंह व एसपी विद्या सागर मिश्र ने वकीलों के धरनास्थल पर पहुंचकर चेंबर न तोड़े जाने का आश्वासन दिया। इस आश्वासन के बाद वकीलों ने धरना स्थगित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें