फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: दिनदहाड़े कार में नौ बकरियां भरकर फरार हुए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफनी। थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दे रहे हैं। मंगलवार दोपहर नया रायपुर गांव में कार सवार चोरों ने दो घरों के बाहर से नौ बकरियां चोरी कर लीं। रोकने की कोशिश कर रही एक महिला पर कार चढ़ाने का भी प्रयास किया गया।
विज्ञापन

गांव निवासी बाबू की छह और जुबैदा की तीन बकरियां चोरी हुईं। सफेद रंग की कार में चार युवक सवार थे। पीड़ितों के अनुसार करीब 75 हजार रुपये की बकरियां चोरी हुई हैं।
थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है। सप्ताह भर में चोरों ने तीन वारदातों को अंजाम दिया है, जिससे ग्रामीणों में दहशत है। पुलिस दो मामलों की जांच कर रही है, लेकिन अब तक कोई खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें