फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: किशोरी को ले गए दूसरे समुदाय के युवक, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भोट। थाना क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी को दूसरे समुदाय के युवकों के भगाने की सूचना पर हिंदू समुदाय में रोष फैल गया। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संत संपर्क प्रमुख अनिल वशिष्ठ के नेतृत्व में कार्यकर्ता थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


पीड़ित पिता के अनुसार रविवार को वह खेत पर था। तभी पड़ोसी गांव के दो युवक व उनके तीन साथी उसके घर आए और उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गए। आरोपियों के पिता ने पीड़ित पिता को धमकाया भी। सूचना पर विश्व हिन्दू परिषद के तमाम कार्यकर्ता थाने पहुंच गए व आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी को तलाश करने की मांग की।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें