फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: ओले गिरने से गेहूं और चने की फसल को नुकसान होने की आशंका

Sun, 23 Mar 2025 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शनिवार दोपहर बाद मौसम बदल गया। आसमान में बादल छा गए और दो-ढाई बजे तेज आंधी और बूंदाबांदी के बीच जिले के कई हिस्सों में ओले गिरे। पटवाई और शाहबाद क्षेत्र में भी ओले गिरे हैं। इस इलाके में गेहूं की फसल का नुकसान हुआ है। कृषि विभाग ने कहा कि जिले में ओलावृष्टि की जानकारी नहीं है। यदि किसी को नुकसान हुआ है तो वह विभाग से संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन

शनिवार को मौसम में बदलाव आया है। दोपहर के वक्त तेज आंधी के साथ बारिश भी हुई। इस दौरान कुछेक स्थानों पर ओले भी गिरे। पटवाई में ओले गिरे हैं। यहां पर करीब दस मिनट तक ओले गिरे। ओले गिरने से मौसम में भी बदलाव आया है। ठंडी हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं।
इधर ओले से गेहूं, चना व मटर के साथ ही आम की फसल को भी नुकसान हुआ है। जिला कृषि अधिकारी कुलदीप सिंह राणा ने बताया कि जिले में कहीं भी ओलावृष्टि की सूचना नहीं है। यदि ओलावृष्टि हुई है और किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है तो वह कृषि विभाग से संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन

इस तरह मौसम में आया उतार-चढ़ाव
शनिवार सुबह को मौसम सामान्य था। हल्की गुनगुनी धूप निकली हुई थी और इसके बाद धूप में तेजी आ गई। दोपहर करीब दो बजे तक मौसम में धूप बरकरार रही। लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। करीब तीन बजे के आसपास धूप कुछ कम हुई और हल्की हवाएं चलने लगीं। जिसके बाद कुछ मिनट के लिए बूंदाबांदी शुरू हो गई। बूंदाबांदी होने से लोगों को लगा कि तेज बारिश होगी, लेकिन एक मिमी बूंदाबांदी कुछ मिनट के लिए हुई और इसके बाद हल्की हवा चली और फिर बूंदाबांदी बंद हो गई। इसके बाद से फिर धूप निकल आई। फिर शाम सात बजते ही मौसम में फिर नरमी आ गई। ऐसे में रात भर बारिश के कयास लगते रहे। मौसम विज्ञानी आरके सिंह ने बताया कि आसमान साफ है, बारिश नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें