रामपुर। गंज थाना क्षेत्र में चोरों ने एक घर के ताले तोड़कर चोरी को अंजाम दे दिया। चोर घर में रखी नकदी और आभूषण चोरी कर ले गए। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गंज थाना क्षेत्र के चौकी रज्जड़ निवासी खुर्शीद जहां मकान को बंद कर कहीं रिश्तेदारी में गई थी। चोरों ने उसके पीछे बंद मकान के ताले तोड़ लिए और फिर चोर घर में घुस गए। चोरों ने उसके मकान को खंगाल लिया। चोर घर से आभूषण और रुपये चोरी कर ले गए। मामले की जानकारी होने पर उनके होश उड़ गए। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को मामले की तहरीर दी गई है। गंज थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि चोरी की सूचना गलत है। आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला है कि उनका किसी से विवाद चल रहा है। उसी को लेकर चोरी की घटना बताई जा रही है। संवाद